मेनू

स्टार्टअप पार्क का नाम और लोगो डिजाइन के लिए 30 मई को प्रतियोगिता

अपडेट May 27, 2023 06:05 pm IST

इंदौर । लोकमाता देवी अहिल्याबाई की जन्म तिथि को गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत स्टार्टअप एवं आईटी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें स्टार्टअप पार्क का नाम और लोगो डिजाइन के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों को 29 मई तक अपनी प्रविष्टियां भेजनी होगी। सर्वश्रेष्ठ चयनित प्रविष्टि को पुरस्कृत किया जाएगा।

इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा सुपर कॉरिडोर पर स्टार्टअप पार्क का निर्माण किया जा रहा है। 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला स्टार्टअप पार्क की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। स्टार्टअप पार्क का नाम और लोगो डिजाइन को लेकर 30 मई को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गौरव दिवस के उपलक्ष्य में होने वाला आयोजन ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसमें स्टार्टअप गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

29 मई तक भेज सकेंगे प्रविष्टि

प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा सुपर कॉरिडर पर बनाए जा रहे स्टार्टअप पार्क के नामकरण करने तथा स्टार्टअप पार्क के रचनात्मक लोगो डिजाइन के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें भविष्य में बनाए जाने वाले स्टार्टअप पार्क का नाम तथा रचनात्मक लोगो की डिजाइन आमंत्रित की जा गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी स्वयं द्वारा बनाया गया लोगो तथा स्टार्टअप पार्क का उपयुक्त नाम प्राधिकरण के ई मेल आईडी idaindore@yahoo.in पर भेज सकते हैं। प्रविष्टि बंद लिफाफे के माध्यम से प्राधिकरण कार्यालय में भी जमा कराई जा सकेगी। 29 मई को शाम 4 बजे से पूर्व भेजी गई प्रविष्टियां ही मान्य होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement