भोपाल । कांग्रेस अपने उन सात नेताओं से चुनाव की रिपोर्ट तैयार करा रही है, जिन्होंने जन आक्रोश यात्रा की अगुआई की थी। पार्टी ने सभी नेताओं से कहा है कि वे यात्रा के दौरान जहां-जहां गए थे, वहां से जानकारी प्राप्त करके संगठन को दें।
अंचलों में निकली थी यात्रा
चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल और जीतू पटवारी की अगुआई में अलग-अलग अंचल में यात्रा निकाली गई थी।
15 दिसंबर से हुई थी शुरुआत