मेनू

45 साल की महिला से ठेकेदार ने केरवा के जंगल में किया दुष्कर्म

अपडेट Nov 27, 2023 01:10 pm IST

भोपाल। महिला थाना पुलिस ने नीलबड़ में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर ठेकेदार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि 24 नवंबर की रात ठेकेदार उसे बाइक से घुमाने के लिए केरवा डैम के पास ले गया था।

महिला थाना ने बताया कि नीलबड़ निवासी 45 साल की महिला घरों में हाउसकीपिंग का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी ठेकेदार मुकेश वर्मा से उसकी पहचान थी। दोनों में पहचान होने के कारण बातचीत चलती । इसके साथ ही मुकेश उसे लिफ्ट देने के बहाने घर तक अपनी बाइक से छोड़ने लगा। जनवरी 2023 में आरोपित उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद महिला ने उससे बात करना बंद कर दिया। 24 नवंबर को आरोपी उसे केरवा डैम में घुमाने के बहाने बुलाया। वह बाइक से रात करीब 10 बजे केरवा जंगल में लेकर पहुंचा। वहां डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट भी की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement