भोपाल। ऐशबाग इलाके में रविवार को एक युवक ने अपने साथ काम करने वाले युवक पर रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान पेपर कटर से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।