भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव को लेकर सोमवार या मंगलवार को निर्णय हो सकता है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की दूसरी सेवावृद्धि की समय सीमा भी 30 नवंबर को समाप्त हो रही है। इसके पहले चुनाव आयोग की अनुमति से केंद्र सरकार को यह निर्णय करना है कि बैंस को एक और सेवावृद्धि दी जाए या फिर वरिष्ठता के आधार पर नया मुख्य सचिव नियुक्त किया जाए।
दो सेवावृद्धि मिल चुकी है इकबाल सिंह को