मेनू

एम्स में डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ के मध्य विवाद, कार्रवाई को लेकर धरना-प्रदर्शन

अपडेट Nov 23, 2023 01:08 pm IST

भोपाल। राजधानी के साकेत नगर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार को नर्सिंग स्टाफ और डाक्टर के बीच आपरेशन थियेटर में ही विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि शाम होते-होते पूरा नर्सिंग स्टाफ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गया। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि डाक्टर की शिकायत पर एकतरफा कार्रवाई की गई है। उपनिदेशक (प्रशासन) कर्नल अजीत कुमार ने सिर्फ नर्सिंग स्टाफ को नोटिस जारी किया है। उन्होंने इस मामले में नर्सिंग स्टाफ से बात तक करना उचित नहीं समझा। नर्सिंग स्टाफ ने एम्स निदेशक डा. अजय सिंह से मामले में दखल देने की अपील की है।

इंटरनेट पर वीडियो हुआ बहुप्रसारित

बर्न एंड प्लास्टिक विभाग में हुए इस विवाद का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। इसमें विभाग के पांच डाक्टर नर्सिंग आफिसर प्रशांत भाटिया को धमकाते और अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। यही नहीं, इस दौरान नर्सिंग अधिकारी ने पूरे विभाग पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई जा रही है। दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है। पूरी जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी के खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिया जाएगा।

                                                                                                     - प्रो. (डा.) अजय सिंह, निदेशक, एम्स

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement