मेनू

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजन हुए सम्मानित

अपडेट Oct 02, 2023 12:54 pm IST

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा शासकीय होमियो चिकित्सालय में लगभग 400 वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वृद्ध जनों ने भी अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटक एवं गायन प्रतियोगिता में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के श्री मनोज बाथम, आयुष विभाग के उप सचिव श्री संजय मिश्र, सीएमओ आयुष, हेल्पज इंडिया से श्री खरे, वृद्ध नागरिक कल्याण से श्री सक्सेना उपस्थित रहे। आयुष विभाग ने सभी वृद्धजनों को हमेशा स्फूर्तिवान रहने और जीवन भर इसी हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement