मेनू

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को दी गई भावभीनी विदाई

अपडेट Sep 28, 2023 12:33 pm IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को इंदौर से जबलपुर के लिये भावभीनी विदाई दी गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु आज एयरपोर्ट से जबलपुर के लिये रवाना हुई। एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मिनिस्टर इन वेटिंग और इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने विदाई दी।

इस मौके पर संभागायुक्त श्री मालसिंह, पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देउस्कर तथा कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement