मेनू

जाली प्रमाण पत्र से पति के खिलाफ कुकर्म की एफआइआर लिखाई, महिला और ट्रैवल संचालक पर केस

अपडेट Dec 01, 2023 12:17 pm IST
 इंदौर। पति पर कुकर्म का आरोप लगाने वाली महिला खुद फंस गई। एफआइआर के लिए दिया प्रमाण-पत्र फर्जी निकला। पुलिस ने गवाही देने वाले माता-पिता को भी आरोपित बनाया है। महिला का पिता ट्रैवल संचालक है।
पलासिया थाने की पुलिस ने बुधवार रात रेसकोर्स रोड निवासी महिला और उसके माता-पिता के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचना का प्रकरण दर्ज किया। महिला ने पिछले साल जून में पति पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट एवं कुकर्म का प्रकरण दर्ज करवाया था। पति का बैरागढ़ (भोपाल) में साड़ियों का व्यवसाय है। अनबन होने पर महिला मायके आ गई थी। माता-पिता ने अफसरों की मदद से महिला थाने में शिकायत करवाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement