भोपाल। राजधानी में आठ से 11 दिसंबर तक तीन दिवसीय इज्तिमा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पाकिस्तान को छोड़कर 15 देशों की जमातें शामिल होंगी। इसके लिए ईंटखेड़ी में करीब 250 एकड़ में लोगों को ठहराने और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जमीन के समतलीकरण और टेंट लगाने का काम शुरु कर दिया गया है।