मेनू

मध्य प्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष बने गोपाल भार्गव, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

अपडेट Dec 14, 2023 12:39 pm IST

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य गोपाल भार्गव को सामयिक अध्यक्ष बनाया गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल उन्हें बुधवार को 11 बजे राजभवन में आयोजित सादगीपूर्ण कार्यक्रम में उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी मौजूद रहे। गोपाल भार्गव सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौवीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

विधानसभा सचिवालय ने 16वीं विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष के लिए वरिष्ठता के अनुसार सदस्यों की सूची मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को भेजी थी। उन्होंने वरिष्ठता के आधार पर नौंवी बार के विधायक गोपाल भार्गव का नाम सामयिक अध्यक्ष के लिए भेजा था। अब सामयिक अध्यक्ष के तौर पर गोपाल भार्गव सभी सदस्यों को विधानसभा की सदस्यता दिलाएंगे। इसके बाद विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होगा।

यहां पर यह बता दें कि भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किया है। विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार भाजपा की सदस्य संख्या 163 है, इसलिए चुनाव की स्थिति नहीं है। निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement