मेनू

भोपाल में टूटा गर्मी का रिकार्ड, और बढ़ेगा तापमान, कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान

अपडेट Oct 12, 2023 12:56 pm IST

भोपाल। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और उससे लगे पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। हवा का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। उधर, वातावरण में नमी कम रहने के कारण आसमान साफ है। इस वजह से दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। हालांकि, उत्तरी हवाओं के कारण रात के समय हल्की ठंडक बरकरार है।

कहीं-कहीं छा सकते हैं बादल

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 13 अक्टूबर को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने वाला है। इसके प्रभाव से 15 अक्टूबर से (नवरात्र की शुरुआत में) मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में कुछ गिरावट होगी, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।

छह वर्ष में सबसे अधिक तापमान

बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में दर्ज किया गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो छह वर्ष में सबसे अधिक रहा। इसके पूर्व वर्ष 2017 में अक्टूबर में सर्वाधिक तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement