मेनू

आने वाले समय में भारत भवन का नया स्वरूप देखने मिलेगा : संस्कृति मंत्री श्री लोधी

अपडेट Jan 24, 2024 12:00 pm IST

भारत भवन भारतीय संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ पर विभिन्न संस्कृति और कलाकारों द्वारा सजाई गई बेहतरीन कला का समावेश है। यह बात संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने भारत भवन के भ्रमण के दौरान कही।

मंत्री श्री लोधी ने कहा कि भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे परिष्कृत संस्कृति है। में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सांस्कृतिक धरोहरों के विकास और उत्थान का कार्य सतत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत भवन परिसर में लगभग एक एकड़ की भूमि पर 'कला ग्राम' विकसित किया जा रहा है। भारत भवन मध्यप्रदेश की कला और संस्कृति को प्रमोट करने में अहम भूमिका निभाता है। कला ग्राम के बनने से यह और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बन जायेगी। मंत्री श्री लोधी ने कहा कि आने वाले समय में भारत भवन एक नए स्वरूप में दिखेगा।

संचालक संस्कृति श्री अदिति कुमार त्रिपाठी ने मंत्री श्री लोधी को भारत भवन के विभिन्न ग्लैरी रूपांकर, रंगमहल, वागार्थ, अनहद, छवि आदि का भ्रमण कराया और जानकारी दी। इस अवसर पर भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रेमशंकर शुक्ला उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement