भोपाल । मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद बुधवार को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली बैठक में मोहन यादव ने साफ कर दिया कि आम आदमी से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि कोई कठिनाई है तो उसका रास्ता निकाला जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की आय बढ़ाने के लिए समिति बनाकर विकल्प तलाशें। जनहितैषी योजनाओं के लिए बजट की कमी न होनी चाहिए।