मेनू

दिसंबर के बजाय अब जनवरी में होगा जनयोद्धा नाट्य समारोह

अपडेट Nov 23, 2023 01:09 pm IST

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के कई आयोजन इस साल विधानसभा चुनाव के कारण प्रभावित हुए हैं। आचार संहिता के चलते सितंबर के बाद के आयोजनों को या तो निरस्त करना पड़ा या फिर स्थगित हुए हैं। मतदान के बाद अब संस्कृति विभाग को चुनाव आयोग से आयोजनों की अनुमति मिल गई है। ऐसे में अब कार्यक्रम पटरी पर आने शुरू होंगे।

देशभर के नाट्य समूह करते हैं शिरकत

स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा हर वर्ष शहीद भवन में आयोजित किया जाने वाला राष्ट्रीय जनयोद्धा नाट्य समारोह इस बार जनवरी में होगा। वार्षिक कैलेंडर में इसकी तिथि दो से आठ दिसंबर है। स्वराज संस्थान संचालनालय के उप संचालक प्रो. एसके वर्मा ने बताया कि इस समारोह में देश भर के नाट्य समूहों के साथ ही राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली (एनएसडी) की टीम भी प्रस्तुति देती रही है। अपनी स्थापना के साथ ही यह दिसंबर के पहले पखवाड़े में होता रहा है और इसके लिए तैयारी दो महीने पहले शुरू हो जाती थी। स्वतंत्रता संग्राम के जनयोद्धाओं पर नये नाटकों का निर्माण भी संचालनालय द्वारा नाट्य समूहों से कराया जाता था।

सात नाटकों का होगा मंचन

प्रो. वर्मा ने बताया कि इस साल चुनाव आचार संहिता के चलते तैयारी नहीं हो पाई है, लेकिन अब चुनाव आयोग से अनुमति मिल चुकी है। तैयारी में वक्त लगने के कारण कार्यक्रम को एक महीने आगे बढ़ा दिया गया है। अब जनवरी के पहले पखवाड़े में यह समारोह होगा, जिसमें देशभक्ति पर आधारित देशभर के सात नाटकों का मंचन होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement