मेनू

कमल नाथ बोले- मप्र विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल तो माहौल बनाने के लिए था

अपडेट Dec 06, 2023 12:10 pm IST
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, "कुछ विधायक मुझसे आज मिले और उन्होंने कहा कि उन्हें उनके गांव में ही 50 वोट मिले, तो ये कैसे हो सकता है..एग्जिट पोल तो माहौल बनाने के लिए था

कमल नाथ ने कहा कि जिसे परिणाम प‍हले से पता था उसने एग्जिट पोल बनाया । मीडिया द्वारा कांग्रेस को कम सीटें मिलने पर उन्‍होंने कहा कि यह तो आप लोग भी जानते हैं क्‍या माहौल था तो मुझसे क्‍यों पूछ रहे हैं यह तो आप जनता से पूछिये।

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा कि कुछ विधायक मुझसे आज मिले और उन्होंने कहा कि उन्हें उनके गांव में ही 50 वोट मिले, तो ये कैसे हो सकता है।

उल्‍लेखनीय है कि कल ही राज्‍यसभा सदस्‍य दिग्विजय सिंह ने भी पोस्टल बैलेट का उल्‍लेख किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement