मेनू

जानिए किस पार्टी का है मध्य प्रदेश का सबसे गरीब विधायक, 350 किमी बाइक चलाकर पहुंचे विधानसभा, रहने को नहीं है घर

अपडेट Dec 08, 2023 01:26 pm IST

भोपाल। रतलाम जिले की सैलाना सीट से भारत आदिवासी पार्टी से चुनाव जीते कमलेश्वर डोडियार बाइक से 350 किमी चलकर गुरुवार को भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने विधानसभा में अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र जमा किया। उन्हें मिलाकर गुरुवार को 32 सदस्यों ने विधानसभा में निर्वाचन प्रमाण पत्र जमा कराया। यहां परिचय पत्र के लिए उनके फोटो खिंचवाए गए और रेलवे कूपन दिया गया। कुल 230 सदस्यों में से अब तक 106 सदस्य उपस्थित दर्ज करा चुके हैं।

कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि वह क्षेत्र में हमेशा बाइक से ही वर्षों से घूमते रहे हैं। उनके पास चार पहिया वाहन नहीं है। भोपाल आने के लिए किसी से मांगी थी, पर नहीं मिलने पर बाइक से ही चले आए। यहां विधानसभा को उन्होंने साष्टांग प्रणाम किया।

मध्यप्रदेश के सबसे गरीब निर्वाचित उम्मीदवार

कमलेश्वर डोडियार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों अलावा चुनाव जीतने वाले एकमात्र उम्मीदवार हैं। कमलेश्वर एक मात्र गैर बीजेपी या गैर कांग्रेस विधायक इस बार विधानसभा में बैठेंगे। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के उम्मीदवार कमलेश्वर डोडियार ने रतलाम जिले की सैलाना सीट से कांग्रेस के विधायक हर्ष विजय गेहलोत को 4 हजार 618 वोटों से हराया। डोडियार ने 12 लाख रुपए लेकर चुनाव लड़ा था। राजस्थान में जन्मी नई नवेली पार्टी BAP ने मप्र में आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement