मेनू

भूमि सुधार कर कामता ने फसल पैदावरी में पाई बढ़ोत्तरी

अपडेट Nov 12, 2022 06:01 pm IST

गरियाबंद

जिले के जनपद पंचायत गरियाबंद के ग्राम मदनपुर निवासी कृषक कामता राम ने अपने उबड़-खाबड़ जमीन को महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत भूमि सुधार करवाकर कृषि योग्य जमीन बनाकर फसल पैदावारी की बढ़ोतरी करने में सफलता हासिल की है। कामता राम ने बताया कि ग्रामसभा के माध्यम से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना की विस्तृत जानकारी लेकर स्वयं भी भूमि सुधार कार्य के माध्यम से अपने जमीन में भूमि सुधार स्वीकृति हेतु ग्राम पंचायत में आवेदन जमा किया। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव तैयार कर जनपद पंचायत को प्रस्तुत किया गया और जनपद से प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु जिला पंचायत को भेजा गया। उक्त कार्य हेतु 1.95 लाख रूपये की राशि स्वीकृत होने पश्चात तकनीकी सहायक के मार्गदर्शन में स्थानीय मजदूरों के माध्यम से भूमि सुधार का कार्य पूर्ण कराया गया। भूमि सुधार होने के पश्चात कामता ने अपने निजी खर्च से बोर खनन कराया। कृषि के लिए उपर्युक्त पानी की व्यवस्था उपरांत आज वह अपनी कृषि भमि में खरीफ व रबी फसल लगाकर और खेत के मेढ़ों में दलहन-तिलहन लगाकर दोगुना लाभ प्राप्त कर रहा है। भूमि सुधार के पूर्व कामता राम अपने जमीन में फसल उगा पाने में असमर्थ था। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय थी। भूमि सुधार पश्चात फसलों की पैदावारी में बढ़ोतरी हुई और कामता राम को अच्छी आमदनी मिलने लगी। आमदनी बढ़ने के साथ ही आज वह अपने परिवार की बेहतर ढंग से भरण-पोषण करने में समर्थ हुआ है। कृषि योग्य भूमि से प्रभावित होकर कामता राम अपने गांव के अन्य कृषिकों को भी कृषि भूमि सुधार कार्य कराने प्रोत्साहित कर रहा है। कामता राम ने स्वयं के कृषि भूमि सुधार के लिए सहयोग हेतु शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement