मेनू

शराब तस्कर महिला को दो महीने का कारावास, 10 हजार जुर्माना

अपडेट Jun 15, 2023 06:19 pm IST
Bhopal Crime News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी में आबकारी विभाग की टीम ने एक शातिर महिला शराब तस्कर को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। जिसके खिलाफ जिला न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए उसे दो महीने के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

आबकारी कंट्रोलर सजेंद्र मोरी ने बताया कि मंगलवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए खजूरीकलां इलाके में कृष्णा नगर पानी टंकी के पास से 44 वर्षीय फूलवती को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था। वह अपने घर से ही अवैध शराब बेचने का काम कर रही थी। आबकारी टीम ने फूलवती के घर में घुसकर कार्रवाई शुरू की तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। तलाशी लेने पर उसके घर के अंदर बोरियों में छिपाकर रखी गई अवैध शराब की बड़ी खेप मिली। इसमें बियर के साथ ही देसी और अंग्रेजी शराब जब्त हुई। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement