मेनू

रिमझिम फुहारों के बीच भगवान जगन्‍नाथ ने किया नगर भ्रमण

अपडेट Jun 21, 2023 06:09 pm IST
भोपाल। ढोल-ताशे और लोगों का नूत्य... कुछ ऐसा ही नजारा भोपाल शहर में मंगलवार को भगवान जन्ननाथ की रथयात्रा में देखने को मिला। यात्रा प्रारंभ होने के बाद शुरू हुई तेज वर्षा भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं कर पाई। हमीदिया रोड घोड़ा नक्कास से यात्रा प्रारंभ हुई। इस अवसर पर महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने रथ खींचकर यात्रा को प्रारंभ किया। यात्रा श्री राधा गौर मदन गोपाल मंदिर शांति नगर से वृंदावन से पधारे भक्ति विलास त्रिदंडी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई। भगवान जगन्‍नाथ की यह शोभायात्रा मंगलवारा, इतवारा, चौक बाजार, लखेरापुरा से होते हुए सोमवारा भवानी मंदिर पहुंची। आयोजन समिति के प्रमोद नेमा एवं दीपिका माहेश्वरी ने बताया कि भगवान को रथ में विराजित कर महाआरती की गई।

रोशनपुरा चौराहे से निकली रथ यात्रा

मानस भवन में श्री कृष्ण चैतन्य प्रेम भक्ति संकीर्तन मंडल के 39वें वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा रोशनपुरा चौराहे से निकाली गई, जो न्यू मार्केट में भ्रमण करते हुए मानस भवन पर समाप्त हुई। इस अवसर पर संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा के अवसर पर देश और विदेश से असंख्य भक्त जगन्नाथपुरी को पहुंचते हैं। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मानस भवन के अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement