मेनू

तीन दिवसीय सरगुजा प्रवास पर सोमवार को पहुंचेंगे मोहन भागवत

अपडेट Nov 13, 2022 06:38 pm IST
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय सरगुजा संभाग के दौरे पर सोमवार को जशपुर पहुंचेंगे जहां वे बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। डॉ. मोहन भागवत 15 नवंबर को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में जाएंगे। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो विभाग सरगुजा और कोरिया का संयुक्त पथ संचलन में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड में संघ के सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 16 नवंबर को आरएसएस के प्रचारकों का बैठक लेंगे। इसके बाद 17 नवंबर को सुबह अंबिकापुर से रवाना होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement