*दबदबा न्यूज भोपाल*
मध्यप्रदेश/मणिपुर
*शाह की भारत जोड़ो पद यात्रा का आज मणिपुर राज्य से हुआ श्री गणेश*
*मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भारत यात्री मुकेश राज शाह का कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत*
भोपाल कोलार नगर निबासी गांधी विचारधाराक राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा पूर्ण करने वाले भारत यात्री मुकेश राज शाह द्वारा अपनी दूसरी भारत जोड़ो पद यात्रा का आज श्री गणेश चतुर्थी के मौके पर मणिपुर कांग्रेस कार्यालय से श्री गणेश किया गया।भारत जोड़ो पद यात्रा से पहले चार और पद यात्रा कर चुके मुकेश राज शाह द्वारा बताया गया कि उनकी पहली पद यात्रा भोपाल से उज्जैन तक कि की गई है उनकी दूसरी पद यात्रा ओम्कारेश्वर से उज्जैन कांवड़ लेकर बाबा महाकाल के द्वार पर पूर्ण हुई तो वहीं शाह की तीसरी पद यात्रा राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कन्याकुमारी से श्री नगर तक की है उन्होंने अपनी चौथी पद यात्रा माँ नर्मदा परिक्रमा कर पूर्ण की है।लगभग पांच बर्षों में अपने जीवन की चार पद यात्राओं को करने के बाद आज 04/09/2024 श्री गणेश चतुर्थी के दिन अपने जीवन की पांचवीं और अबतक की सबसे लम्बी दूरी 6718 (छह हजार सात सौ अठारह)किलोमीटर दूरी की भारत जोड़ो पद यात्रा आरम्भ की है ।मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव भारत यात्रि मुकेश राज शाह ने बतया की उनकी यह भारत जोड़ो पद यात्रा आज मणिपुर राज्य से आरंभ हुई है जो भारत देश के कई राज्यों से होते हुए लगभग ग्यारह माह के समय उपरांत महाराष्ट्र राज्य के मुम्बई शहर पहुंचेगी वहां पद यात्रा का एक विशाल जन सभा के उपरांत समापन होगा। यात्रा के रूट के बारे में जानकारी देते हुए मुकेश राज शाह ने बतया की हमारी कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की जो भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई है वही रुट उनकी भारत जोड़ो पद यात्रा का रहेगा।पद यात्रा के उद्देश्य के पूछे जाने पर भारत यात्रि मुकेश राज शाह ने कहा कि उनके द्वारा जो पूर्व में की गई पद यात्राएं और आज जो मणिपुर राज्य से आरंभ की गई भारत जोड़ो पद यात्रा का उद्देश्य एक ही है वह यह है कि देश मे आगामी कांग्रेस की सरकार हो और प्रधानमंत्री राहुल गांधी बने,उन्होंने कहा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के सपनो का देश बने और भारत देश गरीबी,झुग्गी, भिखारी मुक्त हो और सरकार देश मे शिक्षा और स्वस्थ बिल्कुल फ्री करे जनता के लिए ,और आगे देश के हर एक आधार धारी व्यक्ति को सरकार उसके खाते में प्रति माह 2500/-(दो हजार पांच सौ )दे जिससे कि भारत देश का हर एक व्यक्ति सुकून और आराम का जीवन यापन कर सकें और देश मे अमन चेन बना रहे देश की गली गली में मोहब्बत और प्रेम की दुकान हो।