मेनू

म.प्र.भोपाल लालपरेड ग्राउंड में अतिथि शिक्षकों की महापंचायत में सी एम चौहान ने दी सौगातें

अपडेट Sep 03, 2023 04:22 am IST
दबदबा न्यूज़ 
भोपाल/व्यूरो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने अतिथि शिक्षकों का वेतन दोगुना करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की तरह पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित करने का काम करेंगे। सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने शिक्षा की व्यवस्था ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए थे और एक अधकचरी व्यवस्था हो गई थी।

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में अतिथि शिक्षकों की महापंचायत काआयोजन किया। जिसमें प्रदेश भर के 10 हजार से ज्यादा अथिति शिक्षक शामिल हुए। सीएम शिवराज सिंह भी इस महापंचायत में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना और शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा कहा। न्होंने एक बड़ी घोषणा की है। सीएम चौहान ने कहा कि अतिथि शिक्षकों का वेतन दोगुना किया जाएगा।

पूरे वर्ष भर मिलेगा मानदेय

अतिथि शिक्षकों का अनुबंध पूरे साल के लिए किया जाएगा यानी कि उन्हें पूरे 12 महीने ही वेतन मिलेगा। शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत पद अतिथि शिक्षकों के लिए आरक्षित रहेंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब वर्ग एक के अतिथि शिक्षकों का मानदेय 9 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपए किया जाएगा। वहीं, वर्ग 2 के अतिथि शिक्षकों का मानदेय 7 हजार से बढ़कर 14 हजार किया जाएगा। वर्ग 3 के अतिथि शिक्षकों को 5 हजार से बढ़कर 10 हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा।

परमानेंट योजना बनाई जाएगी बोले मुख्यमंत्री


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement