मेनू

म.प्र.भोपाल पुलिस ने शातिर चोरों को धरदबोचा चोरी का माल भी मिला चोरों के पास से पुलिस को

अपडेट Aug 11, 2023 04:11 pm IST
दबदबा न्यूज
पेनी नजर तेज खबर
मध्यप्रदेश/भोपाल
मनोज शर्मा

भोपाल पुलिस ने शातिर चोरों को धरदबोचा।
चोरों के पकड़े जाते ही अन्य चोरों में मची खलबली ,,,लोगों का कहना चोरी या अन्य अपराध करने बाले को पुलिस का डर होना जरूरी है तभी आ सकेगी अपराधों में कमी।

पकड़े गए चोरों से उनके द्वारा की गई चोरियों का समान भी पुलिस ने किया बरामद।

भोपाल जिले के थाना कमलानगर पुलिस को मिली यह सफलता।पुलिस ने शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल की पुलिस इस समय अलर्ट मोड पर नजर आ रही है लगातार अपराधों पर नियंत्रण रखने की कोशिश पुलिस की जारी है ।पुलिस आयुक्त नगरी भोपाल हरीनारायणचारी मिश्रा व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अवधेश गोस्वामी द्वारा पुलिस को अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।जिसके चलते राजधानी में पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है और लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने के हर संभव प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहे है इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त जोन 1 भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-1 शशांक एवं सहायक पुलिस आयुक्त टीटी नगर संभाग भोपाल चंद्रशेखर पांडे के मार्गदर्शन में थाना इंचार्ज कमला नगर उप निरीक्षक मिथिलेश भारद्वाज और उनकी टीम ने शातिर चोरों को गिरफ्तार किया जिसमें आरोपी करन वाल्मीक बापू नगर थाना कमला नगर क्षेत्र का तो वहीं दूसरा बाग फरहत अफजा बोगदा पुल का नदीम हसन है बतया गया कि आरोपी दिन में रेकी कर रात में करते थे चोरी।आरोपीगण ने पिछले 6 माह में 9 ईको कार के साइलेंसर की करी चोरी आरोपियों से पांच साइलेंसर दो मोटरसाइकिल हुए बरामद भोपाल के अन्य क्षेत्रों में और भी अपराध में हो सकता है खुलासा 4 दिन के रिमांड पर लिए गए आरोपी. आरोपी हिमांशु कलडा उर्फ अमन निवासी अशोका गार्डन को बेचते थे आरोपी चोरी का सामान ।पुलिस की इस कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका थाना इंचार्ज प्रभारी उप निरीक्षक मिथलेश भारद्वाज, प्रधान आरक्षक श्रवण कुमार, प्रधान आरक्षक सादिक खान, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र, प्रधान आरक्षक राजेश, प्रधान आरक्षक गौरव प्रधान आरक्षक रामस्वरूप, आरक्षक अनंत सोमवंशी, आरक्षक पुष्पेंद्र आरक्षक विश्व प्रताप सिंह की भूमिका सरहनी रही।बताया गया कि अपराध करने बाले अपराधियों की पुलिस द्वारा धरपकड़ जारी रहेगी अपराध की जगह जेल,,,

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement