भोपाल। संस्कृति विभाग ने वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय तानसेन और कवि प्रदीप सम्मान की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय तानसेन सम्मान कर्नाटक के पंडित गणपति भट्ट को और कवि प्रदीप सम्मान नरसिंहपुर के गुरु सक्सेना को दिया जाएगा। जबकि मालव लोक कला केंद्र उज्जैन को राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान दिया जाएगा। ये सम्मान इन्हें समारोहपूर्वक दिए जाएंगे।