मेनू

इमरान हाशमी के कार कलेक्शन में जुड़ा नया नाम भारत की सबसे महंगी रॉल्स रॉयस घोस्ट खरीदी

अपडेट Jan 13, 2024 02:14 pm IST

टाइगर 3 की सक्सेस के बाद अब इमरान हाशमी ने खुद को एक लग्जरी तोहफा दिया है। ये गिफ्ट है भारत की सबसे महंगी रॉल्स रॉयस कार, जिसकी मौजूदा कीमत 12 करोड़ 25 लाख रुपए है।

नई लग्जरी कार में स्पॉट हुए इमरान

रिपोर्ट्स की मानें तो 44 साल के इमरान हाशमी ने 11 जनवरी को रॉल्स रॉयस घोस्ट ब्लैक बेज खरीदी है, जिसकी डिलीवरी उन्होंने 12 जनवरी को ली है। कार मिलने के बाद इमरान को मुंबई में अपनी नई कार में देखा गया है।

महंगी कारों के शौकीन हैं इमरान हाशमी, कलेक्शन में करोड़ों की गाड़ियां

टाइगर 3 एक्टर इमरान हाशमी लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन में लगभग सभी लग्जरी कार हैं। उनके कलेक्शन में 2 करोड़ 30 लाख की मर्सेडीज मेबैक S560 है। 3 करोड़ 79 लाख की लैंबोर्गिनी हुराकेन, 1 करोड़ 58 लाख की ऑडी A8, 2 करोड़ 41 लाख की लैंड रोवर रेंज रोवर वॉग और 2 करोड़ 80 लाख की लैंबोर्गिनी गलार्डो भी उनके कलेक्शन का हिस्सा हैं।

इमरान हाशमी बीते साल दो फिल्मों सेल्फी और टाइगर 3 में नजर आए हैं। अब उनके खाते में तमिल फिल्म OG है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है।

डॉन 3 में विलेन बनकर नजर आ सकते हैं

2023 में रिलीज हुई फिल्म टाइगर 3 में इमरान हाशमी ने ISI जनरल आतिश रहमान का दमदार रोल निभाया था। अब खबरें हैं कि वो जल्द ही फिल्म डॉन-3 में भी विलेन का रोल प्ले कर सकते हैं। फिल्म डॉन-3 में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे, जिनके साथ निगेटिव रोल में इमरान दिख सकते हैं। हालांकि, मेकर्स या इमरान की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं मिली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement