मेनू

जेपी अस्पताल परिसर में बनेगा रैन बसेरा, बाहर से आने वाले मरीजों के स्वजन को होगी सहूलियत

अपडेट Dec 12, 2023 11:50 am IST
भोपाल। जेपी अस्पताल शहर का तीसरा सरकारी अस्पताल है, जहां बाहर से आने वाले लोगों के लिए रैन बसेरे की सुविधा होगी। अब तक हमीदिया अस्पताल व एम्स में दूरदराज से आने वाले मरीजों व स्वजन के लिए यह व्यवस्था थी।

 

बेंच पर या फर्श पर सोते हैं परिजन

 अस्पताल प्रबंधन ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना जेपी में 70-80 मरीज आकर भर्ती होते हैं। अस्पताल में वार्ड में एक मरीज के साथ एक परिजन के ही रुकने की अनुमति दी जाती है। इसके कारण रात में कई मरीजों के परिजन फर्श व बेंच पर सोते नजर आते हैं। ठंड के मौसम इसके चलते वे भी बीमार हो सकते हैं। इसी को देखते हुए रैन बसेरा बनाने का फैसला लिया गया है।

 

 हनुमान मंदिर के पास बनेगा 

जेपी अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक परिसर में मौजूद हनुमान मंदिर के पास रैन बसेरा बनाना तय किया गया है। इसका प्रस्ताव भी विभाग को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। नई व्यवस्था का परिजनों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाया जाएगा। यह व्यवस्था तब तक रहेगी, जब तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा।

 

जला रहे अलाव

 सिविल सर्जन डा. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में रेन बसेरा तैयार करने की योजना है। रोगियों के साथ परिजनों को भी सुविधा देने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement