शुक्रवार को इंदौर-उज्जैन संभाग के 66 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान का परिणाम जो भी रहे लेकिन मतदाताओं के दृढ़ संकल्प ने मतप्रतिशत बढ़ाकर इस चुनाव को विशेष बना दिया। प्रदेश की राजनीति के प्रमुख प्रतिद्वंदी भाजपा-कांग्रेस के नेता इस बढ़े मत प्रतिशत का विश्लेषण भले ही अपने-अपने अनुसार कर रहे हों लेकिन इतना तय है कि मालवा-निमाड़ क्षेत्र ने जागरुकता के पथ पर एक और मजबूत कदम बढ़ा दिया है।