भोपाल। मध्य प्रदेश के लेखकों और साहित्यकारों की सही जानकारी सुलभ कराने के लिए मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी प्रदेश भर के साहित्यकारों का गजेटियर तैयार कर रही है। इसमें राज्य के सभी 53 जिलों के लेखकों की संक्षिप्त जीवनी शामिल होगी।
तीन जिलों का गजेटियर पूर्व से तैयार
तीन जिलों का गजेटियर पूर्व से तैयार है तथा भोपाल समेत 23 जिलों का पिछले एक साल में तैयार हुआ है। अभी 27 जिले बकाया हैं, जहां काम चल रहा है। इसे अकादमी की वेबसाइट में डाला जाएगा। इसके माध्यम से एक क्लिक पर प्रदेश साहित्यकारों की जानकारी सामने आ जाएगी। बाद में हर जिले की पुस्तक का प्रकाशन होगा।
गजेटियर नाम दिया