मेनू

अपने जैसे कई कॉपी तैयार कर रहे हैं ओरी प्लान कर रहे अपनी 'डिजिटल डिमाइस' कैसे होगा ओरी एकेडमी में एडमिशन

अपडेट Jan 20, 2024 02:36 pm IST
'कॉफ़ी विद करण सीज़न 8' के अंतिम एपिसोड के बाद ट्विटर पर 'ओरी' एक्स पर ट्रेंड कर रहा है। शो में, करण जौहर ने ओरहान उर्फ 'ओरी' के साथ उनकी लाइफ, काम और उनके फेम के बारे में बातचीत की। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के दिए गए जवाबों ने लोगों को चौंका दिया है, जिससे कई लोगों को वेब सीरीज 'ब्लैक मिरर - ए डायस्टोपियन' की याद आ गई है। दरअसल, ओरी ने बताया कि उनका एक ऑफिस है, जिसमें वो अपने जैसे लोगों को प्रोड्यूस करते हैं।'

चैट शो दौरान, Orry ने बताया कि उनका एक ऑफिस है, जहां वो अपने 'मिनियंस' के साथ बातें कर सकते हैं और प्लानिंग भी करते हैं। वह अपने 'हमशक्ल' के बारे में भी बात करते हैं जो किसी इवेंट में देर होने पर उनकी जगह जाते हैं। उन्होंने यह भी शेयर किया कि वह अपने 'डिजिटल डिमाइस' की भी प्लानिंग कर रहे हैं। ओरी ने ये कहकर चौंका दिया कि वो अकेले हर जगह नहीं जाते बल्कि उनके कई सारे हमशक्ल तैयार किए गए हैं, जो अलग वक्त पर अलग जगह मौजूद होते हैं।

ओरी एक नहीं, 4 है

ओरी ने कहा कि, 'ओरी ऑफिस में, हमारे पास एक कमरा है जिसे रिलेवेंस रूम कहा जाता है, जहां मेरे सभी हमशक्ल रहते हैं, जिन्हें मेरी तरह कपड़े पहनने होते हैं और मेरी तरह सोचना होता है, वे ओरी 2, ओरी 3, या ओरी 4 हैं। वे इस पर बातें करते हैं कि कैसे रहना है। इस तरह मैं खबरों में बना रहता हूं। अभी, हम मेरे डिजीटल डिमाइस की प्लानिंग कर रहे हैं। फिर हम वापसी करेंगे।'

एपिसोड पूरा 'ब्लैक मिरर' लग रहा

एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया, 'जो कुछ भी ओरी कह रहा था, करण ने उसका मजाक बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जवाब उसके लिए भी इतने परेशान करने वाले थे, यह सेगमेंट लगभग ब्लैक मिरर एपिसोड जैसा लगा। यूजर ने करण जौहर की ओरी के साथ बातचीत का एक वीडियो भी शेयर किया।' ओरी ने यहां तक कि कह दिया कि वो ओरी एकेडमी खोलने वाले हैं, जिसमें हायरिंग होगी और वो अपने जैसे और लोग बनाएंगे। उन सबको बस ओरी जैसी जिंदगी जीनी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement