मेनू

जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी

अपडेट Nov 14, 2023 01:06 pm IST

भोपाल शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। मंगलवार 14 नवंबर को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

पूजन-अर्चन: पुराने शहर के श्रीजी मंदिर में प्रभु श्रीनाथ जी का विशेष पूजन-अर्चन।समय : शाम छह बजे

बैठक: भेल पिपलानी में भेल कर्मचारियों की बैठक रखी गई है। समय : दोपहर तीन बजे

धार्मिक अनुष्ठान: चौक जिनालय में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। समय : सुबह सात बजे

मानव संग्रहालय : मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह नवंबर के प्रादर्श के रूप में इंडोनेशिया में छाया रंगमंच के सबसे पुराने और लोकप्रिय कला को शामिल किया है। इस प्रादर्श का संयोजन संग्रहालय एसोसिएट डा. पी अनुराधा द्वारा किया गया। इसे सुबह-11 बजे से लेकर रात आठ बजे तक देखा जा सकता है। इसमें प्रवेश निश्शुल्क रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement