पावरप्ले में नहीं गिरा कोई विकेट
पावरप्ले में जापान ने अच्छी बैटिंग की और भारत को एक भी विकेट नहीं लेने दिया। जापान की तरफ से ओपनर अयाका काटो स्टैफोर्ड ने सबसे बड़ी 25 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया। उनके साथ ओपनिंग के लिए आईं हरुकी इवासाकी ने 10 रन बनाए। भारतीय टीम की तरफ से दिए गए 7 अतिरिक्त रन तीसरा हाईएस्ट स्कोरर रहा।चार जापानी बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। कप्तान माई यानागिदा गोल्डन डक हुईं तो अहिल्या चंदेल, एरिका तोगुची क्वीन और नोनोहा योसुमोटो भी रन नहीं बना पाईं।