मेनू

भेल कल्चरल हाल में नाटक बेटर हाफ का मंचन, जनजातीय संग्रहालय में देखें चित्र प्रदर्शनी

अपडेट Oct 26, 2023 12:04 pm IST

भोपाल। शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। गुरुवार 26 अक्टूबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।


जरी जरदोजी पोशाक प्रदर्शनी - मृगनयनी कबीरा, खादी एम्पोरियम जवाहर चौक में जरी जरदोजी पोशाक प्रदर्शनी का आयोजन मप्र हस्तशिल्प और हाथकरघा निगम की ओर से किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।

 

 चित्र प्रदर्शनी - मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार सचिन तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 42वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी अक्टूबर माह के अंत तक रहेगी। इसे दोपहर 12 बजे से शाम आठ बजे तक देखा जा सकता है।

 

चरखा प्रदर्शनी - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में देश के विभिन्न हिस्सों से संकलित पारम्परिक चरखों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। शैलकला प्रदर्शनी भवन में भारत की सांस्कृतिक एकता और उद्यमिता का प्रतीक 'चरखा' विशेष प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

 

पुस्तक विमोचन- होटल निसर्ग में वरिष्ठ लेखक केसी दुबे की चार पुस्तकों रहस्य, योद्धा, ब्लैकमेल व विक्रम एंड बेताल रिटर्न का विमोचन होगा। विमोचन कार्यक्रम में लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार कैलाश चंद्र पंत, विजय दत्त श्रीधर, राजेंद्र शर्मा, रामराव वामनकर उपस्थित रहेंगे। समय - शाम पांच बजे।

  

हुनर हाट - मप्र राज्य सहकारी संघ मर्यादित, भोपाल द्वारा वस्त्र मंत्रालय, नई दिल्ली के सहयोग से गांधी शिल्प बाजार (सहकारी हुनर हाट) का आयोजन त्रिलंगा स्थित मप्र राज्य सहकारी संघ परिसर में किया जा रहा है। हाट में कारीगरों द्वारा उत्पादित वस्तुएं जैसे जरी, जूट बैग, जरी वर्क, एम्ब्राइडरी, वाल हैगिंग, चंदेरी साड़ी, माहेश्वरी साड़ी इत्यादि प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। मेले में संपूर्ण भारतवर्ष से भाग लेने के लिए करीब सौ शिल्पी अपनी कलात्मक वस्तुएं लेकर आए हैं। 29 अक्टूबर तक चलने वाले हुनर हाट का समय दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक है।

 

नाट्य समारोह - रमेश अहिरे स्मृति चेतना नाट्य समारोह का आयोजन 26 से 29 अक्टूबर तक किया जाएगा। पहले दिन भेल कल्चरल हाल में नाटक 'बेटर हाफ' का मंचन किया जाएगा। लेखन और निर्देशन आशीष श्रीवास्तव का है। इसमें चेतना रंगसमूह के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। समय - शाम सात बजे से।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement