मेनू

महापौर हेल्पलाइन से घर बैठे 34 हजार महिलाओं की समस्याओं का हुआ समाधान

अपडेट Jan 08, 2024 12:41 pm IST

भोपाल बीते दो जनवरी 2023 से शुरु हुई महापौर महिला हेल्पलाइन एक वर्ष की पूरी हो गई है। अब तक इसमें शहर की करीब 35 हजार 524 महिलाओं ने घर बैठे नगर निगम से जुड़ी अपनी समस्याएं बता चुकी हैं। इनमें 98 प्रतिशत शिकायतों का संतोष जनक निराकरण भी किया गया है। हालांकि अभी भी कुछ शिकायतें लंबित हैं, जिनको जल्द निराकरण करने का दावा किया जा रहा है।

बता दें कि महिलाओं द्वारा बीते एक वर्ष में दर्ज शिकायतों को लेकर महापौर ने शिकायकर्ताओं को फोन लगाया। साथ ही उनसे शिकायत के निराकरण के संबंध में फीडबैक लिया। ज्यादातर महिलाओं ने कार्रवाई पर संतुष्टी जताई। महापौर ने बताया कि बीते एक साल में दर्ज हुई 34 हजार 946 का निराकरण हो चुका है। जबकि 578 शिकायतें पेंडिंग हैं। लेकिन 98 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण हो चुका है। महापौर ने बताया कि शहर के नागरिक निगम से संबंधित छोटी-छोटी शिकायतें घर बैठे दर्ज करवा सकते हैं। हमारा लक्ष्य है कि शहर के नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं सुगमता के साथ उपलब्ध कराई जाएं।

वर्ष 2023 में दर्ज शिकायतों के आंकड़े

जनवरी - 540

फरवरी - 1465

मार्च - 1763

अप्रैल - 2154

मई - 3596

जून - 3872

जुलाई - 4490

अगस्त - 3420

सितंबर - 4135

अक्टूबर - 3609

नवंबर - 3075

दिसंबर - 3405


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement