मेनू

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा वियतनाम में मना रहे हैं वेकेशन! फोटोज खुद दे रहे हैं सबूत

अपडेट Jan 15, 2024 02:31 pm IST
साउथ के फेमस स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर चर्चा में हैं। रश्मिका और विजय दोनों वेकेशन पर हैं। एक साथ। लेकिन दोनों ने फोटोज अलग-अलग शेयर की हैं। हालांकि, उनके फैंस भी कम नहीं हैं और सबूत निकाल ही लिया है कि दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इससे पहले दोनों की सगाई और शादी की खबरें वायरल हुई थीं।

सोशल मीडिया पर Rashmika Mandanna और Vijay Devarakonda की फोटोज वायरल हो रही हैं। विजय ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। वो स्ट्रीट फूड खा रहे हैं और खूब हंस रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जब आपको हंसी के अटैक आए।'

विजय देवरकोंडा का पोस्ट

इसी पोस्ट पर यूजर्स लिख रहे हैं कि कल रश्मिका का पोस्ट आएगा सेम प्लेस में। कुछ ने लिखा कि ये फोटोज रश्मिका ने ही ली हैं। कई लोग सगाई के बारे में भी पूछ रहे हैं।

रश्मिका भी वेकेशन पर

रश्मिका ने भी वेकेशन की कई फोटोज शेयर की हैं और उन्होंने बताया कि उन्हें हैट बहुत पसंद आई, जो उन्होंने पहनी है और उसे वो घर लेकर भी जाएंगी।

फैंस ने ढूंढ लिया सबूत

रश्मिका और विजय के इंस्टाग्राम फैन पेज पर कुछ फोटोज शेयर की गई हैं। इनमें दिखाया गया है कि रश्मिका ने काला चश्मा पहना है और उसमें जो मोबाइल की रिफ्लेक्शन पड़ रही है, वो विजय के फोन की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement