मेनू

तुलसी टावर के पास सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के ऊपर चढ़ी कार

अपडेट Oct 10, 2023 12:16 pm IST

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना इलाके में लिंक रोड नंबर दो पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। तुलसी टावर के पास दो तेज रफ्तार कारों की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि एक कार उछलकर दूसरी कार के ऊपर चढ़ गई। टक्कर होते ही दोनों कारों के एयरबैग खुल गए। इस वजह से कार में सवार लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई। दो लोगों को मामूली चोट लगी है।

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी वजह से मार्ग पर थोड़ी देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलवाकर दोनों कारों को मार्ग से हटवाया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement