भोपाल । मध्य प्रदेश में महाकाल लोक की तरह ही केरल राज्य में स्थित सबरीमाला मंदिर भी विकसित किया जाएगा। भाजपा की शिवराज सरकार में बने उज्जैन में महाकाल लोक का अवलोकन करने के लिए सबरीमाला मंदिर प्रबंधन के सदस्यों का दल उज्जैन आया था। भगवान महाकाल दर्शन के बाद तीन दिन तक महाकाल लोक का अध्ययन किया। अब इसकी एक समग्र रिपोर्ट बनाई जाएगी, यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपेंगे।
500 करोड़ रुपये का बजट
सबरीमाला मंदिर को महाकाल लोक की तरह बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। बता दें कि सबरीमाला मंदिर केरल के पतनमतिट्टा जिले में पेरियार टाइगर अभयारण्य के भीतर स्थित है। यहां प्रतिवर्ष चार से करोड़ श्रद्धालु आते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में भी भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं।