मेनू

खरगोन से हटाए गए शिवराज सिंह वर्मा होंगे नगरीय विकास विभाग के उपसचिव

अपडेट Oct 24, 2023 12:28 pm IST

भोपाल। खरगोन से हटाए गए कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को शासन ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग का उपसचिव बनाया है। वहीं, रतलाम में पदस्थ रहे नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को चार आइएएस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी। इसमें नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपसचिव वीएस चौधरी कोलसानी को प्रबंध संचालक जल निगम और वंदना शर्मा को वाणिज्यिक कर विभाग में उपसचिव पदस्थ किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement