मेनू

श्री सीताराम यादव ने सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

अपडेट Dec 15, 2023 12:55 pm IST

मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में आज सदस्य के रूप में सीहोर के श्री सीताराम यादव ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया भी मौजूद थे।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री यादव ने आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने आयोग की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। आयोग मुख्य रूप से सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग जातियों की सूची में जातियों को जोड़ने और विलोपित करने की अनुशंसा राज्य शासन को प्रेषित करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement