मेनू

खेल से तन और मन दोनों का समुचित विकास होता है - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

अपडेट Dec 30, 2023 12:31 pm IST

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बिलाबांग हाई स्कूल रीवा में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि खेल से तन और मन दोनों का समुचित विकास होता है। खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। हमें सर्वश्रेष्ठ सफलता का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम असफल होते हैं तो निराश न हों असफलता का कारण तलाश कर उसे दूर करें, सफलता अवश्य मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने ज्ञानदीप तथा मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समारोह में विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement