मेनू

'आश‍िक बनाया आपने' में इमरान हाशमी संग किसिंग सीन पर अब बिदकीं तनुश्री दत्ता, 18 साल बाद कहा- वो बहुत अजीब था!

अपडेट Dec 09, 2023 02:41 pm IST
तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी ने एक साथ तीन फिल्मों में काम किया और फैन्स को उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई। फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में तो उनका किसिंग सीन बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पॉप्युलर सीन्स में से एक है। तनुश्री ने हाल ही में इमरान के साथ अपने किसिंग सीन के बारे में बात की और इसे 'अजीब' बताया। उन्होंने यहां तक कहा कि ऑफ-स्क्रीन उनके बीच कोई केमिस्ट्री नहीं थी।
तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी के बीच फिल्माए गए वो किसिंग सीन्स, उस समय चर्चा का विषय थे। 'फिल्मज्ञान' को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए इमरान हमेशा पहले दिन से ही एक्टर रहे हैं। मैंने उनके साथ तीन फिल्में कीं। हमने चॉकलेट में भी एक किसिंग सीन शूट किया था, लेकिन उन्होंने मूवी में इसे नहीं रखा। पहली बार यह बहुत अजीब था। दूसरी बार, थोड़ा कम अजीब लगा। क्योंकि व्यक्तिगत रूप से, वास्तविक जीवन में, हमारे बीच एक-दूसरे के साथ कोई तालमेल नहीं है। उनकी किसर-बॉय वाली छवि तो है, लेकिन वह सबसे सहज किसर नहीं हैं। और न ही मैं हूं।'
    'टाइगर 3' के आतिश रहमान असल जिंदगी में नहीं हैं रोमांटिक, कभी स्‍कूल में पढ़ाती थीं बीवी परवीन साहनी

    तनुश्री दत्ता की फिल्में

    तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी ने एक साथ तीन फिल्मों में काम किया है - 'आशिक बनाया आपने', 'चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट्स' और 'गुड बॉय, बैड बॉय'। तनुश्री दत्ता ने 2005 में 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसके तुरंत बाद, 'रकीब: राइवल्स इन लव', 'ढोल', 'सास बहू और सेंसेक्स' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। उनकी आखिरी फिल्म 'हम ने ली है शपथ' (2013) थी। हालांकि, उनके करियर में तब बदलाव आया जब उन्होंने दूसरी चीजों के लिए अभिनय से दूर जाने का फैसला किया।

    इमरान हाशमी की फिल्में

    वहीं, अगर इमरान की बात करें तो उन्होंने अपने किसिंग सीन्स के कारण 'सीरियल किसर' का टैग अपने नाम किया। उन्हें 'मर्डर', 'जहर' और 'गैंगस्टर' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए पॉप्युलैरिटी मिली। हालांकि, बाद में उन्होंने 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'द डर्टी पिक्चर' और 'शंघाई' जैसी फिल्मों में अलग रोल्स करके सबको हैरान कर दिया। उनकी आखिरी फिल्म सलमान खान की 'टाइगर 3' थी।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

    विज्ञापन

    Advertisement