मेनू

महतारी वंदन से हर माह महिलाओं को मिल रहा सम्मान और आर्थिक संबल

अपडेट Aug 26, 2026 12:51 pm IST

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का नया आधार बन रही है।

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह राशि महिलाओं के लिए केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का माध्यम भी बन रही है। महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी दैनिक जरुरतों, घरेलू सामान और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करने में कर रही हैं।

कुनकुरी निवासी गुंजा भी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं। उन्हें हर माह योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। गुंजा बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी सहूलियत मिल रही है। पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग का मजबूत माध्यम बन गई है।

गुंजा का कहना है कि सरकार की इस पहल से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिल रहा है। हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। यह योजना महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें अपने निर्णयों में अधिक सक्षम बनाना है। योजना से मिलने वाला नियमित आर्थिक संबल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनके परिवारों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

इस कल्याणकारी योजना के लिए गुंजा चिटनविष ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि महिलाओं के हित में शुरू की गई यह योजना उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement