मेनू

वाइफ कटरीना का सपोर्ट करते दिखे विक्की कौशल, रूमर्ड कपल आदित्य-अनन्या समेत कई सेलेब्स पहुंचे

अपडेट Jan 11, 2024 01:56 pm IST

कटरीना कैफ, विजय सेतुपति-स्टारर फिल्म मेरी क्रिसमस की रिलीज से पहले मुंबई में कल यानी 10 जनवरी की रात को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। कटरीना कैफ के सपोर्ट में इंडस्ट्री के कई स्टार्स पहुंचे। खास बात ये थी पत्नी को सपोर्ट करने पति विक्की कौशल भी स्क्रीनिंग में पहुंचे। रूमर्ड कपल आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे भी दिखाई दिए। ये फिल्म कटरीना के लिए बेहद खास है। कटरीना के लिए ये वाकई बड़ी बात है क्योंकि एक्ट्रेस इस फिल्म से तमिल में डेब्यू कर रही हैं।

साउथ इंडियन सुपरस्टार विजय सेतुपति स्क्रीनिंग के दौरान कटरीना के साथ पोज देते हुए दिखे। एक्टर डेनिम पैंट और नीली शर्ट पहने नजर आए। विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की ये फिल्म कल यानी 12 जनवरी को रिलीज होगी।

अनन्या पांडे इवेंट में ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं। वो इंडियन लुक में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही थीं। सफेद सलवार-कमीज के साथ उन्होंने अपने लुक को खुले बालों, सटल मेकअप और मैचिंग फुटवियर से कंप्लीट किया। वहीं आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हुए, जिन्होंने बेज रंग की फॉर्मल पैंट, नीली चेक वाली शर्ट, कैज़ुअल स्नीकर्स की एक जोड़ी और टोपी पहनी थी।

रूमर्ड कपल खुशी कपूर और वेदांग रैना भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए। खुशी इवेंट में पिंक आउटफिट और मैचिंग हैंडबैग लिए नजर आईं, जबकि वेदांग एक सादे सफेद शर्ट के साथ ब्राउन जैकेट और पैंट पहनकर आए थे।

अन्य सेलेब्स जैसे अदिति राव हैदरी, अगस्त्य नंदा, शनाया कपूर, महीप कपूर, जहान कपूर, अपारशक्ति खुराना, राधिका मदान, हिमेश रेशमिया, नील नितिन मुकेश, नेहा धूपिया, सनी कौशल, शारवरी वाघ, चंकी पांडे, मृणाल ठाकुर, कबीर खान, निर्देशक श्रीराम राघवन, निर्माता रमेश तौरानी, फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी और अन्य लोग स्क्रीनिंग में शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement