मेनू

विजय सेतुपति लाल सिंह चड्ढा में काम करने वाले थे मुंबई आने पर आमिर के घर गए थे

अपडेट Dec 23, 2023 02:31 pm IST

विजय सेतुपति फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आ सकते थे। इसके लिए जब वो पहली बार मुंबई गए थे, तब उनकी मुलाकात आमिर खान से हुई थी। आमिर ने खुद फोन कर उन्हें घर पर इनवाइट किया था। मुलाकात के दौरान फिल्म को लेकर दोनों ने बातचीत की थी। हालांकि बाद में किसी कारणवश विजय इस फिल्म का नहीं बन सके। ये सारी बातें विजय ने हाल में एक इंटरव्यू में एक कही हैं।

एयरपोर्ट तक छोड़ने भी गए थे आमिर
Mashable को दिए इंटरव्यू में विजय ने खुलासा किया है- मैं फिल्म लाल सिंह चड्ढा कर सकता था। दोपहर में फिल्म के डायरेक्टर से मेरी मुलाकात हुई। मैं उनसे मिलकर निकल ही रहा था, तभी आमिर सर का काॅल आया। उन्होंने कहा- क्या हम मिल सकते हैं? इसके बाद मैं उनके घर गया। मुंबई में पहली बार आते ही मैं एक स्टार के घर गया और उनके साथ कॉफी और सिगरेट पी। मुलाकात के बाद आमिर सर मुझे एयरपोर्ट तक छोड़ने भी आए थे।

विजय ने अपने शुरुआती सफर के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि जब उनकी पत्नी प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें दुबई बेस्ड अकाउंटेंट की नौकरी छोड़नी पड़ी।

अपकमिंग फिल्म में कटरीना के साथ दिखाई देंगे
विजय सेतुपति को अभी हाल में फिल्म जवान में देखा गया था। शाहरुख खान स्टारर फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया था। आने वाले साल में उनकी फिल्म मैरी क्रिसमस रिलीज होगी, जिसमें वो कटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement