बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दे रहे मतदाता जागरूकता का संदेश
अपडेट
Nov 08, 2023 11:52 am IST
भोपाल। विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय और जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नुक्कड़ नाटक सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।
ताकि ज्यादा से ज्यादा हो मतदान
जानकारी के अनुसार नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया जा रहा है। मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग कर जागरूक नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
बुजुर्गों ने मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
सीनियर सिटिजन होम आसरा के सदस्यों ने मतदाताओं से 17 नवंबर को मतदान करने की अपील की है। उन्होंने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया। इसी के साथ वृद्धजन मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ ऋतुराज सिंह ने मतदाताओं को शपथ दिलाई।
बच्चे कर रहे अनूठा आयोजन , जागरूक करने बने मोटू-पतलू और छोटा भीम
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बच्चों द्वारा भी अनूठे आयोजन किया जा रहे हैं। पिछले दिनों बच्चों ने मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए रेलवे स्टेशन, पुरानी सब्जीमंडी, भीम नगर ओर न्यू मार्केट में मोटू,प तलू, टॉम एंड जेरी, छोटा भीम जैसे ड्रेसअप पहन कर पोस्टर लेकर जागरूकता संदेश दिया।
सद्भावना मैच खेलकर दिया मतदान का संदेश
स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय बैरसिया में मंगलवार को मतदाता जागरूकता आभियान के अंतर्गत प्रिंसिपल इलेविन एवं स्टूडेंट की टीम के बीच सदभावना बालीबाल मैच खेला गया। इस दौरान महाविद्यालय की सभी फैकल्टी एवं स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक मैच में भाग लेते हुए ये मैच मतदाता जागरूकता को समर्पित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजू तिलन्थे ने बताया कि "लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान रूपी एक-एक आहुति सबकी हो" बस इसी सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने का हमारा प्रयास है।
रैलियों का भी किया जा रहा है आयोजन