मेनू

झांकी में महिलाओं के बीच नाचने से रोका तो इंजीनियर पर चाकू से किया जानलेवा हमला

अपडेट Sep 30, 2023 01:04 pm IST
भोपाल। ऐशबाग के ओल्ड सुभाष नगर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चार युवकों ने गणेशजी के झांकी विसर्जन के दौरान जमकर हंगामा मचाया, बाद में एक इंजीनियर से मारपीट कर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। इंजीनियर का कसूर सिर्फ इतना था कि झांकी में जा रही महिलाओं के बीच आरोपितों को नाचने से रोका था। इसी का बदला लेने आरोपितों ने मिलकर इंजीनियर से मारपीट कर चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया है।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।ऐशबाग के एएसआइ योगेंद्र सिंह ने बताया कि नेटवर्किंग इंजीनियर अंकित सिंह (32) ओल्ड सुभाष नगर में रहता है। सांई भोजनालय के पास अंकित सिंह और उसके साथियों ने गणेश उत्सव को लेकर झांकी बिठाई थी। गुरुवार रात हवन पूजन के बाद झांकी विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थी। झांकी में मोहल्ले की महिलाएं नाच रही थी। इस दौरान आरोपित अभिषेक महिलाओं के बीच में जाकर नाचने लगा। अंकित सिंह ने उसे महिलाओं के बीच से अलग नाचने के लिए बोला तो अंकित और अभिषेक के बीच कहासुनी हो गई। दोनों में जमकर विवाद हुआ।

साथियों के साथ मिलकर घेरा

झांकी ओवरब्रिज तक पहुंचने के बाद अंकित झांकी के पंडाल में लौट आया। रात करीब डेढ़ बजे के करीब की बात है। अंकित चबूतरे पर बैठा था, तभी वहां अभिषेक अपने साथी दुर्गेश, अमन तिवारी और पुनीत भटेजा के साथ पहुंचा और अंकित से मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान आरोपितों ने उसे पकड़ लिया था, जबकि अभिषेक ने छुरी निकालकर अंकित को मार दी।अंकित आरोपितों से बचने के लिए भागा। आरोपितों ने एक चाकू उसकी पीठ में भी मारा। बाद में सभी आरोपित चाकू लहराते हुए फरार हो गए।

रुपये के लेनदेन में महिला को घर में घुसकर चाकू मारा, हालत नाजुक

इधर, अशोकागार्डन के अर्जुन नगर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात तीन बदमाशों ने महिला के घर में घुसकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। महिला को चाकू से सिर, पेट से ऊपर और हाथ में करीब चार जगह चाकू के गहरे घांव लगे हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक है। एएसआइ योगेश सिंह ने बताया कि सलमान अली (25) अर्जुन नगर, ऐशबाग में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि वह मां के साथ घर में ही कबाड़े का कारोबार करता हैं। गुरुवार रात करीब सवा दो बजे के करीब आरोपित शाहिद खान अपने साथी अभिषेक चौहान और रिहान के साथ आया था। आरोपियों ने घर में घुसकर परवीन बी (52) नाम की महिला से मारपीट कर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार उसे लहूलुहान कर दिया।

जमानत पर छूटते ही महिला को मारें चाकू

करीब 15 दिन पहले ही आरोपित शाहिद खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर परवीन बी को चोरी का माल बेचा था। आरोपितों ने उक्त माल मेट्रो प्रोजेक्ट से चुराया था और तीन हजार रुपए में परवीन बी को बेचा था। उक्त मामले में एमपी नगर पुलिस ने आरोपितों को चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने चोरी के मामले में परवीन बी को भी आरोपित बनाया था। आरोपित जमानत पर छूटकर आए थे। परवीन के बेटे ने बताया किआरोपित चोर हैं और उनसे मां ने माल खरीदने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपित नाराज थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement