मेनू

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दिखे साथ-साथ तो लोगों ने किया सवाल- इनका तो ब्रेकअप हो गया था ना

अपडेट Jan 20, 2024 02:33 pm IST
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ में स्पॉट हुए हैं। दोनों के रिश्तों को लेकर लगातार खबरें आ रही थीं। दावा किया जा रहा था कि ये दोनों अलग हो गए हैं। इतना ही नहीं, एक रिपोर्ट में तो ये भी बताया गया था कि दो महीने पहले ये अलग हो गए थे लेकिन दोबारा साथ आने के लिए रिश्ते पर काम कर रहे हैं। इन सबके बीच इन्हें दोबारा साथ देख, हर कोई खुश है। साथ ही शादी की भी कामना कर रहा है। क्योंकि एक्ट्रेस ने एक शो में इशारा किया था।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को अमृता अरोड़ा की पार्टी से साथ निकलते हुए और कार में साथ जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस की दोस्त करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी नजर आईं। पपाराजी ने इन सभी को अपने कैमरे में कैद किया। वीडियो देख हालांकि कुछ लोगों ने सवाल भी किए। रिेएक्ट किया कि इनका तो ब्रेकअप हो गया था।

ब्रेकअप की उड़ी थी खबर

हाल ही रिपोर्ट्स आई थीं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया है। बताया गया था कि इनके विचारों में मतभेद के कारण कपल ने ब्रेकअप करने का फैसला किया था। साथ ही ये भी दावा किया गया था कि एक शादी करना चाहता है और दूसरा इस चीज को लेकर झिझक महसूस कर रहा है। लेकिन इनके करीबी सोर्स ने इस बात की पुष्टि की कि ब्रेकअप नहीं हुआ है। वह साथ हैं।

लोगों ने रिएक्शन दिया

अब इन्हें अमृता की पार्टी के बाद साथ देख लोगों ने तरह-तरह की बातें की। एक यूजर ने लिखा, 'इनका तो ब्रेकअप हो गया था ना?' एक ने कहा, 'ये अभी भी साथ हैं।' एक ने कहा, 'प्यार में कोई सीमा और उम्र नहीं होती।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'ये आदमी फालतू में अपनी लाइफ खराब कर रहा है इस बुड्ढी के चलते।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement