भोपाल। राजधानी में रह रहे मराठी समाज के लोग घरों में छह दिनों तक मल्हारी मार्तंड खंडोबा की आराधना की शुरुआत हो गई है। मार्गशीर्ष षष्ठी (चंपा षष्ठी) 18 दिसम्बर तक मल्हारी मार्तण्ड का छह दिवसीय खंडोबा नवरात्र मनाया जा रहा है। छह दिन तक समई (नंदादीप) लगाए जाएंगे। इस दौरान समाज के लोग सात्विक जीवनशैली अपनाकर व्रत रखते हुए पूजा-अर्चना कर रहे हैं।